पांवटा साहिब : अमित कुमार
Paonta Sahib : ऐतिहासिक होली मेले को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इस बार मेले में 30 पालकी वाला बड़ा झूला लगाया जा रहा है, जो मेले की मुख्य रौनक बनेगा।
नगर परिषद मैदान में झूले को स्थापित करने का कार्य अंतिम चरण में है। रंग-बिरंगी रोशनी और खास सजावट के साथ यह झूला दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। खास बात यह है कि झूले में 30 पालकियां होंगी, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में लोग रोमांच का आनंद ले सकेंगे।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ढोल-नगाड़ों की गूंज और विभिन्न खानपान के स्टॉल भी आकर्षण बढ़ाएंगे।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित माहौल में उत्सव का आनंद ले सकें।
इस बार होली मेला उत्साह, रोमांच और परंपरा का खास संगम लेकर आ रहा है।













































