पांवटा साहिब से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और निस्वार्थ सेवा के लिए बड़ी उपलब्धि

0
135

पांवटा साहिब के लिए गर्व का क्षण तब बना जब अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड के तहत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक सेवा के लिए जय परशुराम संस्थान, पांवटा साहिब के डायरेक्टर शम्मी शर्मा को सम्मानित किया गया।
शम्मी शर्मा द्वारा वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे समर्पित प्रयास, युवाओं को मार्गदर्शन और समाज के लिए की जा रही सेवा को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल पांवटा साहिब बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।
स्थानीय लोगों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने शम्मी शर्मा को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।