पांवटा साहिब में 57वां विशाल मां भगवती जागरण एवं भंडारा आयोजित

0
149

पांवटा साहिब:अमित कुमार
श्री माता बाला सुंदरी मंदिर, मेन बाजार पांवटा साहिब में 57वें विशाल मां भगवती जागरण एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह धार्मिक कार्यक्रम बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार जागरण का कार्यक्रम सोमवार, 30 मार्च 2026 को रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक राकेश राणा (T-Series सिंगर) अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं मंगलवार, 31 मार्च 2026 को सुबह 8:30 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में हर्ष सिकंदर (Sa Re Ga Ma Pa Little Champ Winner) भी अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठेगा।
आयोजक समिति के आशीष गर्ग ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी माता की ज्योत ज्वाला जी व त्रिलोकपुर से लाई जाएगी। सभी श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है।
इस धार्मिक आयोजन का स्थान श्री माता बाला सुंदरी मंदिर, मेन बाजार, पांवटा साहिब (जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) रखा गया है।
आयोजक परिवार—आशीष गर्ग, युवराज गर्ग, वीराज गर्ग एवं समस्त गर्ग परिवार (माता बाला सुंदरी परिवार) ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की