पांवटा साहिब में तिब्बती महिला विद्रोह दिवस पर कल निकलेगी रैली

0
23

पांवटा साहिब : अमित कुमार

तिब्बती महिला विद्रोह दिवस की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर कल 12 मार्च 2026 को पांवटा साहिब में रैली आयोजित की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय तिब्बती महिला संगठन पांवटा साहिब और पुरुवाला द्वारा तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय तिब्बती महिला संगठन की अध्यक्ष दावा डोलमा और पुरुवाला इकाई की अध्यक्ष टाशी वांग्मो ने बताया कि यह दिवस 1959 में ल्हासा में चीनी कब्जे के खिलाफ हुए तिब्बती विद्रोह की याद में मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि 12 मार्च को सुबह 10 बजे रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली भूप्पुर राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू होकर बद्रीपुर चौक, मुख्य बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब तक जाएगी।
रैली के माध्यम से तिब्बत में जारी मानवाधिकार उल्लंघनों का विरोध किया जाएगा और तिब्बत की स्वतंत्रता की मांग को लेकर आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय की महिलाएं और अन्य लोग शामिल होंगे।