पांवटा साहिब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता असगर अली को मिला अहम पद, सोलन जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर मनोनीत

0
246

पांवटा साहिब : अमित कुमार

पांवटा साहिब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले नेता असगर अली को एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
असगर अली, जो वर्तमान में नगर पालिका पांवटा साहिब के मनोनीत पार्षद हैं और जोगिन्द्रा बैंक के डायरेक्टर भी हैं, उन्हें सोलन जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ समिति, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) का डायरेक्टर मनोनीत किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति के बाद पांवटा साहिब क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। स्थानीय लोगों, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे अपने अनुभव से संगठन को और मजबूत करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
राजनीतिक हलकों में भी इस नियुक्ति को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पांवटा साहिब क्षेत्र की राजनीतिक पकड़ सोलन जिला स्तर पर और मजबूत होगी।
#PaontaSahib #AsgarAli #Congress #HimachalNews #SukhuGovt