पाँवटा साहिब: रविदास शोभा यात्रा में हर हर महादेव सेवा समिति ने श्रद्धा भाव से किया विशाल प्रसाद वितरण

0
83

पाँवटा साहिब_अमित कुमार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में पाँवटा साहिब में निकाली गई भव्य रविदास शोभा यात्रा के दौरान हर हर महादेव सेवा समिति, पाँवटा साहिब द्वारा श्रद्धा, सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए प्रसाद वितरण किया गया।
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को समिति के सदस्यों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण गुरु रविदास जी के जयकारों, भजनों और सामाजिक समरसता के संदेश से गूंज उठा।
हर हर महादेव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का प्रतीक है। समिति इसी भावना को आत्मसात करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में निरंतर सेवा कार्य करती आ रही है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
शोभा यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अपने निर्धारित मार्ग पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यात्रा के दौरान प्रशासन एवं आयोजन समिति का भी सराहनीय सहयोग रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाया।