पाँवटा साहिब में होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा एवं कलश–निशान यात्रा का आयोजन

0
18

पाँवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश):
धार्मिक नगरी पाँवटा साहिब में आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन 14 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक नगर पालिका खेल मैदान, पाँवटा साहिब में संपन्न होगा।


कथा के शुभारंभ से पूर्व 14 जनवरी 2026, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे बद्रीपुर शिव मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे।

इस धार्मिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पूज्या देवी चित्रलेखा जी (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और सनातन संस्कृति के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम सभा मंडल, पाँवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

यह आयोजन पाँवटा साहिब क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।