पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश — नगीना से सांसद और भीम आर्मी प्रमुख #Chandrashekhar #Azad Ravan गुरुवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा Gurdwara Sri Paonta Sahib पहुंचे। अपनी इस संक्षिप्त धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने गुरु दरबार में माथा टेका और देश-प्रदेश में शांति, आपसी भाईचारे और खुशहाली की अरदास की।
इस अवसर पर भीम आर्मी नेता अमित कुमार और सन्नी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अमित कुमार ने सांसद महोदय को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
अचानक पहुंचे सांसद, धीरे-धीरे जुटने लगी समर्थकों की भीड़
भीम आर्मी नेता अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सांसद Chandrashekhar Azad Ravan का यह दौरा मुख्य रूप से धार्मिक आस्था से प्रेरित था और अचानक तय हुआ था। जैसे ही उनके गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की खबर क्षेत्र में फैली, वहां धीरे-धीरे उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
सांसद ने गुरुद्वारा परिसर में कुछ समय बिताया और वहां मौजूद संगत व युवाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। समर्थकों में अपने नेता को देखने और उनसे मिलने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और उनका बेटा युग भी मौजूद रहा, जिन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि Chandrashekhar Azad Ravan देशभर में सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं और समय-समय पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद लेते रहते हैं।
#bhimarmy #HolaMohalla #bhimarmychief #chandrashekhar_azad_ravan #ChandrashekharAzad















































