हिल व्यू पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* 8 मार्च 2022 को हिल व्यू पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले अमेरिका ने 28 फरवरी, 1909 को न्यूयॉर्क में मनाया था। संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में महिला दिवस मनाना शुरू किया और 1977 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 मार्च को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वेलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमॉरो’ है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों को उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
इस दिन के उपलक्ष्य में हिल व्यू पब्लिक स्कूल में छात्र- छात्राओं द्वारा विभिन्न क्रियाकलाप प्रस्तुत किए गए। जिसमें दसवीं कक्षा की छात्राओं द्वारा भाषण, सातवीं से दसवीं कक्षा द्वारा डांस प्रस्तुत किया। आठवीं कक्षा की छात्रा प्रीति द्वारा एक कविता प्रस्तुत की गई। छठी कक्षा की छात्रा नैना द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई। दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा भी अपनी अद्भूत प्रतिभा का परिचय दिया गया। दसवीं कक्षा की सोनिया व रितिका के द्वारा कार्यक्रम का संचालन सराहनीय रहा। डायरेक्टर पूनम गोयल और प्रधानाचार्य पूनम शर्मा द्वारा बच्चों को महिला दिवस के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *