हिमाचल के मंडी से आप की शुरुआत रैली में पंहुचेंगे लाखो की संख्या में लोग केजरीवाल- मान करंगे जनता को सम्बोधित
हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए और पंजाब में बडी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से एक बड़ा रोड़ शो करके राजनैतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं वहीं बड़ी बात ये हैं कि इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। यह रोड़ शो आगामी 6 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस रैली के तय होने से हिमाचल की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा बढ़ने लगी है।
दरअसल, पंजाब के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का पूरा फोकस हिमाचल प्रदेश पर है।
पंजाब के रिजल्ट और कार्यों को देखते हुए आए दिन आम आदमी पार्टी में लोग भारी संख्या में जुड़ रहे हैं
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह छेत्र मंडी में आने वाली 6 अप्रैल को आप रोड शो करने जा रही है इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। आप हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाने की घोषणा कर चुकी है

इस सभी को देखते हुए हैं पौंटा साहिब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं भी सक्रिय हो गए है

निर्णय लिया है कि पोंटा साहिब से भी एक बहुत बड़ा जत्था मंडी में हो रही रैली मैं जाएगा
जोकि इंद्रजीत सिंह मीका एवं संजू गर्ग के नेतृत्व में जाएगा
आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा पोंटा साहिब के अध्यक्ष संजू गर्ग ने बताया है कि पोंटा साहिब से 10 बस 5 अप्रैल 2022 को को शाम 7:00 बजे चुंगी नंबर 6 से रवाना होगी
इसमें जाने आने की व्यवस्था एवं खाने की व्यवस्था आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी अतः जो भी इस रैली में जाने का इच्छुक हो वह नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें
8219523757,9736100040,8629026970

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here